Skip to content

Prakher Insights

  • Home
  • Geopolitics
  • Politics
  • Technology
Social Media Reality

Social Media Reality: कैसे ‘Comparison Trap’ बर्बाद कर रहा है युवाओं की जिंदगी?

May 22, 2026 by Prakher Tiwari

Social Media Reality: क्या आपने कभी इस बात पर विचार किया है कि इंस्टाग्राम या फेसबुक पर 15-20 मिनट बिताने के बाद आप खुद को थोड़ा उदास या ‘कमतर’ महसूस (Feel) करने लगते हैं? आपको लगने लगता है कि आपकी ज़िंदगी उतनी अच्छी नहीं है जितना दूसरों की है, आपका करियर पीछे छूट रहा है, या आप दूसरों जितने सुंदर और खुश नहीं हैं।

अगर आप भी ऐसा महसूस करते हैं, तो यकीन मानिए, आप अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं। मनोविज्ञान (Psychology) की भाषा में इसे ‘The Comparison Trap’ यानी ‘तुलना का जाल’ कहा जाता है।

आज जब दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी के हाथों में स्मार्टफोन है, तब इंटरनेट पर एक बहुत बड़ा खेल चल रहा है। इस खेल में ‘प्रोडक्ट’ आप खुद हैं, आपकी ‘अटेंशन’ ही करेंसी है, और आपकी मानसिक शांति की कीमत पर कोई और पैसा कमा कर अपनी जेब भर रहा है। आइए डेटा, साइकोलॉजी और फैक्ट्स के जरिए आसान भाषा में समझते हैं कि सोशल मीडिया का यह इकोसिस्टम कैसे काम कर रहा है और आप खुद को इससे कैसे बचा सकते हैं।

कितने कंटेन्ट बनाने वाले, कितने देखने वाले? (Creators vs Consumers)

आज दुनिया की आबादी लगभग 8.2 बिलियन यानि 820 करोड़ (United Nation के अनुसार 2024 में 8.2 बिलियन अभी 2026 में इससे ज्यादा) है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसमें से 5.3 बिलियन (530 करोड़) से ज्यादा लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं।

United Nation World Population Report
Source Credit: United Nation

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इनमें से कंटेंट बनाने वाले (Creators) कितने हैं और सिर्फ देखने वाले (Consumers) कितने? ग्लोबल डेटा के अनुसार, आज पूरी दुनिया में लगभग 300 मिलियन (30 करोड़) से ज्यादा लोग खुद को कंटेंट क्रिएटर मानते हैं।

भारत (India) आज दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल कंज्यूमर मार्केट बन चुका है। आइए भारत के आंकड़ों पर एक नज़र डालते हैं:

  • YouTube: लगभग 550 मिलियन (55 करोड़) से ज्यादा एक्टिव यूजर्स।
  • Instagram: लगभग 400 मिलियन (40 करोड़) से ज्यादा यूजर्स (भारत इंस्टाग्राम का सबसे बड़ा मार्केट है)।
  • Facebook: लगभग 350 मिलियन (35 करोड़) से ज्यादा यूजर्स हैं।

इतनी बड़ी ऑडियंस का सीधा मतलब है—पैसा, स्पॉन्सरशिप और पावर। और यहीं से शुरू होता है असली खेल जिसे ‘Attention Economy’ कहते हैं। सोशल मीडिया के एल्गोरिदम को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि जो कंटेंट आप देख रहे हैं वो सही है या गलत। जिस कंटेन्ट पर जितना ज्यादा Engagement होगा Social Media का Algorithm उसे उतना ज्यादा लोगों को दिखाएगा।

Views और Likes का Business: फेक कंटेंट क्यों वायरल होता है?

जब 30 करोड़ क्रिएटर 530 करोड़ लोगों का ध्यान खींचने की रेस में दौड़ते हैं, तो क्वालिटी पीछे छूट जाती है और ‘सनसनी’ (Sensationalism) क्वालिटी से जीत जाती है।

रोजाना इंटरनेट पर ऐसे Videos की भरमार होती है जैसे— “रातों-रात करोड़पति कैसे बनें”, “ये जादुई ड्रिंक पी लो, 10 किलो वजन कम हो जाएगा”, “इस कलर की पेन से ये लिखो इतना पैसा आएगा संभाल नहीं पाओगे” या बिना सिर-पैर की ऐसे ही फेक खबरें। इसे इंटरनेट की भाषा में ‘Clickbait’ कहा जाता है।

MIT (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) की एक प्रामाणिक स्टडी में साबित हुआ है कि “झूठी खबरें सच्ची खबरों के मुकाबले 6 गुना ज्यादा तेजी से फैलती हैं।”

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि झूठ को मसालेदार बनाया जा सकता है। क्रिएटर्स बिना फैक्ट-चेक किए वीडियो बना रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि ‘गुस्सा’ और ‘डर’ ये ऐसे इमोशन हैं जो इंसान से सबसे ज्यादा शेयर करवाते हैं। इसे Dopamine Loop कहते हैं—क्रिएटर को लाइक्स और views का डोपामाइन चाहिए, और आपको एंटरटेनमेंट का।

युवाओं और बच्चों पर मानसिक स्वास्थ्य का विनाशकारी प्रभाव

Likes और Views के इस रेस की सबसे बड़ी कीमत हमारे युवा और बच्चे चुका रहे हैं। मनोवैज्ञानिक लियोन फेस्टिंगर ने 1954 में Social Comparison Theory दी थी, जिसके अनुसार इंसान अपनी वैल्यू दूसरों से तुलना करके मापता है। सोशल मीडिया ने इस तुलना को पूरी तरह से Unfair बना दिया है।

हम अपनी असल ज़िंदगी (Behind the scenes) की तुलना किसी और की फिल्टर लगी बेहतरीन वीडियोज़ (Highlighted reels) से कर रहे हैं। WHO और ग्लोबल चाइल्ड केयर की रिपोर्ट्स के अनुसार इसके गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं:

  1. FOMO (Fear of Missing Out): आज लगभग 70% युवा FOMO का शिकार हैं। उन्हें लगता है कि पूरी दुनिया मजे कर रही है और वे अकेले ऐसे हैं जो पीछे छूट गए हैं।
  2. बॉडी इमेज इश्यूज: Royal Society for Public Health (RSPH) की रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम और शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट्स युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य के लिए सबसे हानिकारक हैं। यह बच्चों के अंदर यह असुरक्षा पैदा कर रहा है कि वे “पर्याप्त सुंदर नहीं हैं।”
  3. अटेंशन स्पैन (Attention Span): लगातार 15-15 सेकंड की रील्स और शॉर्ट्स देखने से युवाओं का अटेंशन स्पैन काफी कम हो गया है। आज के बच्चे एक किताब के दो पन्ने लगातार पढ़ने में संघर्ष कर रहे हैं।

सोचिए, जिस दिमाग का विकास हो रहा है, उसे दिन में 1000 अलग-अलग इमोशंस दिखाए जा रहे हैं—कभी कॉमेडी, कभी कोई सिरियस विजुअल्स, कभी डांस। जिसकी वजह से दिमाग कन्फ्यूज है, थका हुआ है, और इसीलिए आज एंग्जायटी और डिप्रेशन चरम पर हैं।

इस ‘Comparison Trap’ से कैसे बचें?

  • ऑथेंटिक सोर्स चुनें : कोई भी वीडियो देखकर उस पर अंधा विश्वास न करें। देखें कि जानकारी कहां से आ रही है। क्या उस चैनल की कोई क्रेडिबिलिटी है या नहीं?
  • अपना फ़ीड हमेशा क्लियर रखें : उन सभी अकाउंट्स को आज ही अनफॉलो करें जो आपको ‘इनफीरियर’ महसूस कराते हैं। अपनी फीड मे नॉलेज, Inspiration और फैक्ट-बेस्ड कंटेंट को जगह दें, फेक लाइफस्टाइल से बचें।
  • JOMO (Joy of Missing Out) को अपनाएं : दूसरों की लाइफ में क्या हो रहा है, यह न जानने की खुशी मनाएं। दिन में कम से कम 2 घंटे फोन को दूसरे कमरे में रखें। Google Digital Wellbeing या Apple Screen Time का इस्तेमाल करें और ऐप्स पर टाइमर लगाएं।
  • बच्चों से बेहतर संवाद रखे : अपने बच्चों को ‘डिजिटल लिटरेसी’ सिखाएं। उन्हें बताएं कि जो स्क्रीन पर दिखता है, वह 100% सच नहीं है। वह एक ‘शो’ मात्र है।

याद रखिए, सोशल मीडिया एक बहुत बेहतरीन टूल है, अगर इसका इस्तेमाल सीखने और आगे बढ़ने के लिए किया जाए। लेकिन अगर आप इसे खुद को कंट्रोल करने देंगे, तो यह आपकी मानसिक शांति छीन लेगा।

आपको अपनी जिंदगी कैसे जीना है ये किसी और के द्वारा या शोषल मीडिया से तय नहीं होना चाहिए । अगली बार जब आप बिना सोचे-समझे स्क्रॉल करें, तो स्क्रीन से नजर हटाएं और खुद से पूछें—”क्या यह मुझे बेहतर इंसान बना रहा है?”

जब हमारी सुबह की शुरुआत और रात का अंत दूसरों की रील्स देखकर होता है, तो हम अनजाने में अपनी खुशियाँ, अपने लक्ष्य और यहाँ तक कि अपनी जीवनशैली भी दूसरों के अनुसार ढालने लगते हैं।

⚠️ मानसिक स्वास्थ्य सहायता (Mental Health Support):
डिजिटल दुनिया की चमक-दमक के पीछे मानसिक तनाव छुपा हो सकता है। यदि आप या आपके आसपास कोई भी व्यक्ति डिप्रेशन या एंग्जायटी का सामना कर रहा है, तो कृपया पेशेवर मदद लें:

  • Tele MANAS (भारत सरकार): 14416 या 1800 891 4416 (निःशुल्क, 24 घंटे उपलब्ध)
  • KIRAN हेल्पलाइन: 1800-599-0019
  • ये सेवाएं पूरी तरह से सुरक्षित, गोपनीय और मुफ्त हैं।

🔍 Related Insights

The Water Footprint of Ethanol: PNAS और नीति आयोग की रिपोर्ट का पूरा सच

The Water Footprint of Ethanol: PNAS और नीति आयोग की रिपोर्ट का पूरा सच

Elon Musk Neuralink: वरदान या बर्बादी?

Elon Musk Neuralink: वरदान या बर्बादी?

UPI New Update: 1 जून से बदल गया है नियम

UPI New Update: 1 जून से बदल गया है नियम

Prakher Insights से जुड़ें 🌍

जियोपॉलिटिक्स और वैश्विक मामलों की सटीक एनालिसिस सीधे पाने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को अभी फॉलो करें।

Join WhatsApp Subscribe YouTube Follow on X
Categories Technology Tags Attention Economy, How social media affects mental health in youth, How to protect kids from social media fake reality, Reality of social media in Hindi, Social Media Dark Side, Social media dopamine loop explained in Hindi
Taiwan China Conflict: क्या Trump के अमेरिका फर्स्ट का मोहरा बन गया ताइवान?
Cockroach Janta Party (CJP) का सच: 5 दिन, 19M फॉलोअर्स और हैकिंग

TRENDING NOW

01

Cockroach Janta Party (CJP) का सच: 5 दिन, 19M फॉलोअर्स और हैकिंग

🔥 Hot Topic
02

Trump China Visit 2026: शाही स्वागत के पीछे खौफ, बर्नर फोन्स और वेस्ट मैनेजमेंट कूटनीति का पूरा सच

🔥 Hot Topic
03

Taiwan China Conflict: क्या Trump के अमेरिका फर्स्ट का मोहरा बन गया ताइवान?

🔥 Hot Topic
04

Russia Ukraine War Update: यूक्रेन ने 500KM अंदर घुसकर मॉस्को में किया बड़ा हमला, S-400 तबाह

🔥 Hot Topic

LATEST UPDATE

The Water Footprint of Ethanol: PNAS और नीति आयोग की रिपोर्ट का पूरा सच

The Water Footprint of Ethanol: PNAS और नीति आयोग की रिपोर्ट का पूरा सच

⏱️ 24 Jun, 2026
Ram mandir में चोरी का मामला क्या है?

Ram mandir में चोरी का मामला क्या है?

⏱️ 18 Jun, 2026
फ्रांस में मोदी और मेलोनी ने महफिल लूट ली

फ्रांस में मोदी और मेलोनी ने महफिल लूट ली

⏱️ 18 Jun, 2026
G7 Summit में पीएम मोदी ने दुनिया को चेताया

G7 Summit में पीएम मोदी ने दुनिया को चेताया

⏱️ 18 Jun, 2026

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Grievance Page
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Copyright © 2026 Prakher Insights. All Rights Reserved.
Registered MSME Media Entity | Udyam No: UDYAM-UP-31-0055422.