550 सालों का संघर्ष… कई पीढ़ियों का इंतज़ार… और करोड़ों राम भक्तों की आस्था। अयोध्या का भव्य राम मंदिर सिर्फ ईंट और पत्थरों से नहीं, बल्कि लोगों की श्रद्धा और उनकी गाढ़ी कमाई के दान से बना है। कोई अपनी हैसियत से 10 रुपये दान करता है, तो कोई करोड़ों दान करता है।
लेकिन क्या हो, अगर रामलला के इसी दानपात्र में सेंध लग जाए? पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया पर एक खबर आग की तरह फैल रही है कि राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। कोई 8 करोड़ कह रहा है, तो कोई दैनिक भास्कर जैसी रिपोर्ट्स का हवाला देकर ₹200 करोड़ की बात कर रहा है। लेकिन सच क्या है?”
नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख में हम राम मंदिर डोनेशन विवाद की पूरी ‘कड़ी’ को समझेंगे। आपको बता दें की यह वीडियो मीडिया रिपोर्ट्स, पब्लिक डोमेन में मौजूद जानकारी और बयानों पर आधारित है। बिना कोर्ट के फैसले के किसी को दोषी ठहराना हमारा काम नहीं है। यूपी सरकार ने SIT बना दी है, और जांच जारी है। आइए समझते हैं कि आखिर ये आरोप लगे कैसे और इसके पीछे की कहानी क्या है?
सबसे पहले समझते हैं कि ये पूरा विवाद शुरू कहां से हुआ। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में राम जन्मभूमि ट्रस्ट को लगभग ₹327 करोड़ मिले। इसमें से ₹153 करोड़ सीधा श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया दान था।
राम मंदिर की एनुअल रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2024-25 में प्राप्त दानराशि 153 करोड़ को प्रति दिन के हिसाब के देखें तो यह 41.92 लाख रुपए आती है. इसे प्रति घंटे के हिसाब से बदले 1.75 लाख रुपए होता है. वहीं मिनट के हिसाब से बदले 2912 रुपए होता है. इस वार्षिक रिपोर्ट में दी गई जानकारी के आधार पर यह कहा जा सकता है कि राम मंदिर को वित्त वर्ष 2024-25 में प्रति घंटे 1.75 लाख रुपए दान में प्राप्त हुए.
यहीं से आता है कहानी में ट्विस्ट। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये पैसे गिनने के लिए लगभग 50 कर्मचारी लगाए गए हैं, जिनमें से करीब 24 एक प्राइवेट एजेंसी के हैं। सारा खेल इसी ‘गोपनीय कक्ष’ का बताया जा रहा है। आरोप है कि जब नोट गिने जाते थे, तो वहां सीसीटीवी कैमरे या तो थे नहीं, या फिर ट्रस्ट के कुछ अधिकारियों ने यह कहकर टाल दिया कि ‘ये सब तो अपने ही लड़के हैं’।
और तो और, पिछले 8 महीनों की सीसीटीवी फुटेज भी कथित तौर पर गायब बताई जा रही है। एक ऐसे मंदिर में जहां 24 घंटे सुरक्षा होती है, वहां सीसीटीवी फुटेज का न होना… अपने आप में एक बहुत बड़ा सवाल खड़े करता है।
अब आप सोचेंगे कि जब ऊपर से अधिकारी बैठे हैं, बैंक वाले बैठे हैं, तो पैसे गायब कैसे हुए? हाल ही में नौकरी से निकाले गए एक पूर्व कर्मचारी महिपाल सिंह ने मीडिया के सामने आकर कई सनसनीखेज दावे किए हैं। महिपाल के दावों और मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो, नोट गिनने वाले कर्मचारी 10-10 गड्डियों के बंडल बनाते थे। इसी प्रक्रिया में कथित तौर पर 10 गड्डियों के पैकेट में चालाकी से एक 11वीं गड्डी (एक्स्ट्रा बंडल) डाल दी जाती थी।
बाद में जब यह पैसा बैंक अधिकारियों (जिन पर भी आरोप लग रहे हैं) को सौंपा जाता था, तो वे इसे बाहर ले जाकर वो ‘एक्स्ट्रा’ पैसा निकाल लेते थे। कहा जा रहा है कि एक-एक बार में बॉक्स से कई लाख रुपये पार कर दिए गए। यह दावा हम नहीं कर रहे, बल्कि पब्लिक डोमेन में आए पूर्व कर्मचारियों के इंटरव्यूज़ में यह बात कही गई है।
अब किसी भी अपराध या घोटाले की पोल तब खुलती है, जब अपराधी का रहन-सहन अचानक बदल जाए। न्यूज़ रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन कर्मचारियों पर शक है, उनकी महीने की तनख्वाह महज 14,000 से 20,000 रुपये के बीच थी। लेकिन बीते कुछ समय में इनका लाइफस्टाइल किसी अरबपति जैसा हो गया।
मीडिया में कुछ नाम सामने आए हैं आइए देखते हैं :
पहला – टिन्नू यादव– श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय के सहयोगी हैं। टिन्नू यादव ही राम मंदिर में आने वाले वाले चढ़ावे को बैंक में जमा करने का काम करते थे। एक वक्त ऑटो चलाने वाले टिन्नू यादव के पास 50 करोड़ की प्रॉपर्टी होने की वजह से SIT के रडार में आए.अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में मंगलवार को मंदिर ट्रस्ट के करोड़पति कर्मचारीरामशंकर यादव उर्फ टिन्नू ने वीडियो जारी कर सफाई दी।
टिन्नू ने कहा- जिस जमीन की कीमत50 करोड़ बताई जा रही है, उसे मैंने साल 2008 में खरीदा था। मैंने ऑटो चलवाकर कमाए रुपए
दूसरा – मनीष यादव– टिन्नू यादव के भतीजे मनीष यादव राम मंदिर में चढ़ावा गिनने वालों में शामिल हैं। आरोप है कि टिन्नू यादव ने ही अपने भतीजे मनीष यादव की नौकरी लगवाई थी। मनीष यादव की निशानदेही पर 36 लाख रुपये कैश मिलने का दावा किया जा रहा है।
तीसरा – केडी तिवारी– राम मंदिर में दान में मिली सोने चांदी की मूर्तियों और गहनों की देखरेख की जिम्मेदारी। हाल ही में 1.5 करोड़ की जमीन खरीदी– 5 करोड़ की संपत्ति जुटाने का आरोप लगा है।
चौथा – राजेश पाठक– चढ़ावे में आए नोटों की गिनती करने वाले कर्मचारियों में शामिल हैं। पिछले 5-6 सालों में जीवनशैली में अचानक आए बदलाव की वजह से शक के दायरे में आए।
पांचवां – लवकुश– चढ़ावे में आए नोटों की गिनती करने वालों में शामिल हैं। घर से 10 लाख रुपये कैश बरामद होने की वजह से SIT के रडार में आए।
छठा – अनुकल्प मिश्रा– लवकुश के जीजा हैं, नोटों की गिनती करते थे। हाल ही में करीब 65 लाख का घर खरीदने और गांव में एक फार्म हाउस बनवाने की वजह से रडार में आए।
सवाल ये उठ रहा है कि 15 हज़ार कमाने वाला इंसान लाखों का फार्महाउस और महंगी गाड़ियां कैसे खरीद रहा है?
इन नियुक्तियों को लेकर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्यों जैसे चंपत राय और अनिल मिश्रा पर भी विपक्ष और कुछ साधु-संत सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इन प्राइवेट लोगों को किसकी सिफारिश पर रखा गया था?
बात सिर्फ नोटों की नहीं है। इस विवाद ने एक पुराने पन्ने को भी खोल दिया है। धर्म सेना के संस्थापक संतोष दुबे ने एक बहुत गंभीर आरोप लगाया है। आपको याद होगा कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान 1989 के आसपास, देश-विदेश से सोने, चांदी और अष्टधातु से बनी ‘शिलाएं’ (कीमती ईंटें) अयोध्या भेजी गई थीं।
संतोष दुबे का आरोप है कि मॉरीशस और मुंबई के कारोबारियों द्वारा भेजी गई ऐसी लगभग 1250 कीमती शिलाएं गायब हैं। उनका दावा है कि ये शिलाएं ट्रस्ट के ही कुछ लोगों की निगरानी में थीं। क्या वाकई इतनी भारी मात्रा में सोना-चांदी गायब हो सकता है? यह जांच का विषय है, लेकिन इस आरोप ने मामले की गंभीरता को कई गुना बढ़ा दिया है।
अब आते हैं ‘फैक्ट चेक’ और ग्राउंड रियलिटी पर। क्या ये सिर्फ अफवाह है? जी नहीं। आग लगी है, तभी धुआं उठ रहा है। 7 जून 2026 को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके नेताओं ने इस मुद्दे को सार्वजनिक रूप से उठाया।
जब मामला तूल पकड़ने लगा, तो उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे गंभीरता से लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 14 जून को इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय SIT (Special Investigation Team) का गठन कर दिया है। इस टीम में IAS और IPS स्तर के बड़े अधिकारी शामिल हैं। टीम अयोध्या पहुंच चुकी है और बैंक खातों, कर्मचारियों की संपत्ति और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
पीएमओ (PMO) भी इस मामले पर नजर बनाए हुए है।हालांकि, कई सवाल अब भी कायम हैं- जैसे इतने बड़े विवाद के बावजूद अब तक पुलिस में आधिकारिक FIR दर्ज क्यों नहीं की गई? क्या किसी बड़े चेहरे को बचाने की कोशिश हो रही है, या फिर साक्ष्यों (Evidence) का इंतज़ार किया जा रहा है?
दोस्तों, राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। जिस मंदिर के लिए लोगों ने अपना जीवन लगा दिया, वहां इस तरह के घोटाले के आरोप दिल दुखाने वाले हैं। हालांकि, हमें देश की कानून व्यवस्था पर भरोसा रखना चाहिए। SIT अपनी जांच कर रही है और उम्मीद है कि दूध का दूध और पानी का पानी जल्द ही सबके सामने होगा। अगर ये आरोप सच साबित होते हैं, तो दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
आप इस पूरे मामले पर क्या सोचते हैं? क्या आपको लगता है कि मंदिर की दान व्यवस्था को पूरी तरह से डिजिटल और पारदर्शी (Transparent) बनाया जाना चाहिए?
Prakher Insights से जुड़ें 🌍
जियोपॉलिटिक्स और वैश्विक मामलों की सटीक एनालिसिस सीधे पाने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को अभी फॉलो करें।


