India-Netherland Relations: भारत और नीदरलैंड्स ने तैयार किया भविष्य का रोडमैप

सेमीकंडक्टर चिप (Semiconductor Chip) वह चीज है जिसके बिना आपका स्मार्टफोन एक प्लास्टिक का डिब्बा है, आपकी लाखों की कार कबाड़ है, और दुनिया की कोई भी सुपरपावर सेना एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकती।

हाल ही में भारत और नीदरलैंड (India-Netherland Relations) के बीच एक ऐसी जबरदस्त डील हुई है जिसने ग्लोबल मार्केट में हलचल मचा दी है। भारत की टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) और नीदरलैंड की दिग्गज टेक कंपनी ASML के बीच एक गेम-चेंजिंग साझेदारी हुई है।

इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे कि, सेमीकंडक्टर (Semiconductor Chip) क्या है, दुनिया मे सेमीकंडक्टर चिप का ‘बादशाह’ कौन है, टाटा का यह मेगा प्रोजेक्ट कितने हजार करोड़ का है, और इससे भारत के युवाओं के लिए रोजगार (Employment) के कितने अवसर पैदा होंगे।

What is Semiconductor और इसकी डिमांड क्यों बढ़ रही है?

सेमीकंडक्टर (Semiconductor) सिलिकॉन जैसे पदार्थों से बना एक ऐसा मटेरियल है, जो बिजली के फ़्लो को कंट्रोल करता है। इसे आप इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का ‘दिमाग’ (Controller) कह सकते हैं। आपके स्मार्टफोन के प्रोसेसर से लेकर आपकी गाड़ी के नेविगेशन सिस्टम (GPS), अस्पतालों की MRI मशीनों और मिसाइलों के गाइडिंग सिस्टम तक, सब कुछ इन्हीं चिप्स पर निर्भर होता है।

सेमीकंडक्टर डिमांड बढ़ने के मुख्य कारण:

  • डिजिटलाइजेशन: आज के समय में दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है।
  • नई AI तकनीक: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और 5G के आने से एडवांस चिप्स की मांग बढ़ी है।
  • इलेक्ट्रिक वाहन (EVs): एक आम पेट्रोल कार में करीब 300 से 500 चिप्स लगते हैं, तो वहीं एक इलेक्ट्रिक कार में 3,000 से ज्यादा चिप्स का इस्तेमाल किया जाता है।
semiconductor partnership india

सेमीकंडक्टर की दुनिया का ‘बादशाह’ कौन है? भारत कहाँ खड़ा है?

वर्तमान में चिप इंडस्ट्री का बेताज बादशाह है ताइवान (Taiwan)। ताइवान की कंपनी TSMC दुनिया की 60% से ज्यादा चिप्स बनाती है। और अगर सबसे एडवांस चिप्स (जो Apple और Nvidia इस्तेमाल करते हैं) की बात करें, तो दुनिया की 90% से ज्यादा एडवांस चिप्स अकेले ताइवान में बनाया जाता है। इसके बाद साउथ कोरिया, अमेरिका और जापान का नंबर आता है।

भारत की स्थिति: चिप मैन्युफैक्चरिंग (Manufacturing) के मामले में भारत अब तक टॉप 15 में भी नहीं पहुँच पाया है। लेकिन चिप्स की ‘डिजाइनिंग’ में भारत का हमेशा से दबदबा रहा है। दुनिया के 20% से ज्यादा सेमीकंडक्टर डिज़ाइन इंजीनियर्स भारतीय हैं। यानी हमारे पास टैलेंट तो था, लेकिन अपनी कोई फैक्ट्री नहीं थी। अब इस नई डील इसी कमी को हमेशा के लिए दूर किया जा सकता है।

Dholera Semiconductor Plant: ₹91,000 करोड़ का निवेश

भारत सरकार ने देश के पहले कॉमर्शियल सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट (Fab) को मंजूरी दे दी है। और यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग निवेश है।

  • प्रोजेक्ट की लोकेशन: यह मेगा-प्लांट गुजरात के धोलेरा (Dholera) में स्थापित किया जा रहा है।
  • निवेश राशि: इस प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग ₹91,000 करोड़ (लगभग 11 बिलियन डॉलर) है।
  • पार्टनरशिप: टाटा इस प्लांट को ताइवान की पावरचिप (PSMC) के साथ मिलकर बना रहा है।
  • ASML की अहम भूमिका: इस प्रोजेक्ट में नीदरलैंड की ASML कंपनी का सबसे बड़ा रोल है। ASML दुनिया की इकलौती कंपनी है जो चिप बनाने वाली ‘लिथोग्राफी मशीनें’ (Lithography Machines) बनाती है। इन जटिल मशीनों के बिना एडवांस चिप बनाना असंभव है।

युवाओं के लिए रोजगार और भविष्य के अवसर

एक सेमीकंडक्टर प्लांट सिर्फ एक फैक्ट्री नहीं होता, यह अपने साथ पूरा एक इंडस्ट्रियल ‘इकोसिस्टम’ लेकर आता है। भारत के युवाओं के लिए यह एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है:

  • प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार: अकेले धोलेरा प्लांट से लगभग 20,000 से ज्यादा हाई-स्किल्ड नौकरियाँ सीधे तौर पर पैदा होंगी। वहीं, इनडायरेक्ट रूप से लगभग 1 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
  • विविध क्षेत्रों में अवसर: यह केवल सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स तक सीमित नहीं है। इसमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और केमिकल इंजीनियर्स की भारी मांग होगी। साथ ही, ITI टेक्नीशियंस, लॉजिस्टिक सप्लाई चेन और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में भी नौकरियों के जबरदस्त मौके मिलेंगे।
  • ब्रेन ड्रेन पर रोक: जो भारतीय टैलेंट बेहतर नौकरियों के लिए अक्सर अमेरिका या ताइवान का रुख अपनाता था, उसे अब भारत में ही वर्ल्ड-क्लास की सैलरी और ग्लोबल एक्सपोजर मिल सकेगा।

एक आम आदमी को इस Semiconductor Deal से क्या फायदा होगा?

pm modi neitherland visit
  • सस्ते गैजेट्स और इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ: वर्तमान में चिप्स आयात (Import) करने पर भारी कस्टम ड्यूटी लगती है। चिप्स के ‘Made In India’ होने से Smartphones, Laptop, Smart TV और खास तौर पर Electric Vehicles (EVs) भविष्य में सस्ती हो सकती हैं।
  • वेटिंग पीरियड से छुटकारा: कोरोना काल में हमने देखा की किस तरह से चिप शॉर्टेज होने के कारण गाड़ियों के लिए 1-1 साल की वेटिंग लोगों को करनी पड़ी थी। अब अपनी खुद की मैन्युफैक्चरिंग होने से सप्लाई चेन मजबूत होगी और आपको अपने गैजेट्स या गाड़ियाँ समय पर मिल सकेंगी।
  • डेटा सिक्योरिटी (Data Security): हमारी सेना, इसरो (ISRO) और बैंकिंग सिस्टम में इस्तेमाल होने वाली चिप्स के लिए विदेशी निर्भरता कम होगी। इससे देश की सुरक्षा और आम नागरिक का डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा।

विश्व स्तर पर भारत का बढ़ता रुतबा और अन्य अहम समझौते

दुनिया के कई देश इस समय चीन और ताइवान पर अपनी निर्भरता को कम करने के लिए ‘चाइना प्लस वन‘ (China+1) की रणनीति पर काम कर रहे हैं। भारत इस डील के जरिए खुद को ग्लोबल मार्केट (Global Market) में एक ‘सप्लायर’ के रूप में स्थापित कर रहा है।

नीदरलैंड के साथ अन्य रणनीतिक समझौते:

  • ग्रीन हाइड्रोजन (Green Hydrogen): दोनों देश मिलकर ग्रीन एनर्जी का उत्पादन बढ़ाएंगे, जिससे प्रदूषण घटेगा और ईंधनों की महंगाई से राहत मिलेगी।
  • जल प्रबंधन (Water Management): नीदरलैंड की एडवांस वॉटर मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी अब भारत में आ रही है। IIT दिल्ली के रिसर्च सेंटर और गुजरात के ‘कल्पसर प्रोजेक्ट’ के जरिए बाढ़ और सूखे की समस्या का समाधान निकाला जाएगा, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल सकेगा।

निष्कर्ष

एक्स्पर्ट्स के मुताबिक टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और नीदरलैंड की ASML के बीच हुआ यह Partnership भारत के लिए एक नए युग की शुरुआत है। ₹91,000 करोड़ का यह निवेश भारत को ग्लोबल टेक सुपरपावर (Global Tech Superpower) बनाने की दिशा में एक बेहतर कदम है। जिस तरह 90 के दशक में IT सेक्टर ने भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली थी, ठीक वैसे ही 2026 का यह दशक भारत में सेमीकंडक्टर क्रांति के नाम होने वाला है।

Prakher Insights से जुड़ें 🌍

जियोपॉलिटिक्स और वैश्विक मामलों की सटीक एनालिसिस सीधे पाने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को अभी फॉलो करें।